पटना, अगस्त 8 -- मोकामा के बहुचर्चित विधायक अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद ताबड़तोड़ बयानबाजी से चर्चा में लौट आए हैं। सबसे पहले अनंत सिंह ने मोकामा सीट से 2025 का चुनाव खुद ही लड़ने का ऐलान किया। फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देने लगे कि वो अगर मोकामा से लड़ते हैं तो जमानत जब्त करा देंगे। अब अनंत सिंह मोकामा से मौजूदा विधायक और अपनी पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीलम ने बढ़िया काम नहीं किया है। अनंत सिंह ने बीवी नीलम देवी को फिर से लड़ाने के सवाल पर मीडिया से कहा- "नहीं। बढ़िया काम नहीं की। गुस्सा नहीं है पत्नी से लेकिन बढ़िया काम नहीं की। जनता से मिली-जुली नहीं।" जब पत्रकार ने अनंत से पूछा कि वो पत्नी के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा- "पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.