खगडि़या, दिसम्बर 24 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधा से लैस पूर्ण वातानुकूलित टाउन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर के लोगों को आने वाले दिनों में एक बेहतर सुविधा मिल पाएगी। जिससे किसी बड़े आयोजनों को करने में टाउन हॉल नगर परिषद से उपलब्ध हो पाएगा। खगड़िया शहर के शहरी विकास की दिशा में नगर परिषद ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिया है। नगर परिषद द्वारा शहर के पुराने एवं जर्जर टाउन हॉल भवन को तोड़कर उसकी जगह एक अत्याधुनिक, बहुउद्देशीय टाउन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। यह नया टाउन हॉल भविष्य में शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। आर्कि ेक्ट तैयार कर रहा है डिजाइन, फिर तैयार किया जाएगा प्राक्कलन: अत्याधुनिक सुविधाओं व आकर्षक दिखने वाला टाउन हॉल के निर्माण को लेकर आर्किटेक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.