खगडि़या, दिसम्बर 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 20 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद 19 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि शराब सेवन के आरोप में चार, हत्या के प्रयास करने के मामले में दो ,हत्याकांड मामलें में एक फरारी को को गिरफ्तार किया गया है। अन्य मामले में 13 को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...