खगडि़या, जनवरी 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर खगड़िया डीएम नवीन कुमार को रविवार को पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बेस्ट जिला निर्वाची पदाधिकारी का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रशस्ति पत्र के अलावा पुरस्कार राशि का चेक दिया गया। यह सम्मान उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं अनुकरनीय प्रयासों के लिए मिला। उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी योजना और सतत निगरानी से खगड़िया जिले ने इस अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। बताया जा रहा है कि डीएम के मार्गदर्शन में जिले में वाहनों पर स्टिकर ड्राइव, हर घर दस्तक अभियान, पंचायत स्तर पर व्यापक महिला चौपाल जैसे नवाचारी एवं जन-सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया। इन प...