खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू द्वारा शुरु किए गए सदस्यता अभियान में खगड़िया पूरे बिहार में पहले स्थान पर रहेगा। खगड़िया जिला में इस अभियान में पांच लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के हर कार्यकत्र्ता व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। यह बातें कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शनिवार को वर्ष 2025 से 28 के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के दौरान अपने संबोधन में सदर विधायक बबलू मंडल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला व मंच संचालन प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने प्रथम सदस्य के रूप में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को सदस्यता दिलाई। विधायक ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों एवं ...