खगडि़या, दिसम्बर 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा निवासी स्व. रामजी सिंह के पौत्र एवं सब-लेफ्टिनेंट विमल किशोर एवं नूतन कुमारी के पुत्र अमन किशोर भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। अमन किशोर की पढ़ाई नेवी चिल्ड्रेन स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय अंडमान निकोबार से हुई। वह वर्ष 2021 में पहले प्रयास में एनडीए की परीक्षा तथा एसएसबी के बाद मेडिकल की परीक्षा उत्तीर्ण किया। वही 27 फरवरी 2022 को 147 बैच के एनडीए खड़गवाशला, पुणे में प्रवेश किया। तीन साल की कठीन ट्रेनिंग के बाद नवंबर 2024 को एनडीए से पास आउट होकर पुन: नौसेना की प्रशिक्षण के लिए आईएनए ऐजीमाला केरल में प्रवेश किया। प्रशिक्षण के दौरान अमन किशोर फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, मोम्बासा आदि देशों का दौरा किया। गत 29 नवंबर को पासिंग आउट पेरेड केरल में संपन्न हुआ। पा...