खगडि़या, नवम्बर 15 -- खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया की देवतुल्य जनता के निर्णय को हम सहर्ष और सम्मान रूप से स्वीकार करते हैं। खगड़िया के हमारे परिवार ने जो स्नेह, प्यार और सम्मान मुझे दिया है। उसके लिए मैं हृदय से ऋणी हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रत्याशी डॉ चंदन यादव ने शनिवार को कहा कि चुनाव में जीत हार से परे खगड़िया की बेहतरी के लिए आपका भाई और बेटा हमेशा की तरह हर वक्त तत्पर रहेगा। गठबंधन परिवार के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस चुनाव में सहयोग एवं साथ के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। खगड़िया के विकास के लिए जो विज़न हमने देखा है, उसमें हमारा सहयोग सदैव बना रहेगा। जीतेगा खगड़िया' का हमारा संकल्प, हमारे खगड़िया परिवार के अपार सहयोग से एक दिन अवश्य सफल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.