भागलपुर, फरवरी 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में दो पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए मतगणना शनिवार को संपन्न हो गई। पिपरा पैक्स से छत्री सिंह और बुच्चा पैक्स से पाण्डव कुमार को विजयी घोषित किया गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना सुबह शुरू होकर दोपहर तक चली। पिपरा पैक्स में कुल 751 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें छत्री सिंह को 498 मत मिले। जबकि तारणी सिंह को 230 मत प्राप्त हुए। वही 23 मत रद्द घोषित किए गए। निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, छत्री सिंह 260 मतों के अंतर से विजयी हुए। वहीं, बुच्चा पैक्स में कुल 836 मतदाताओं ने मतदान किया। पाण्डव कुमार को 321 मत, अनिल सिंह को 264 मत, कविता देवी को 185 मत और परमानंद चौधरी को 46 मत प्राप्त हुए...