भागलपुर, फरवरी 7 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल हाईस्कूल के मैदान में 36 घंटे की रामध्वूनी आयोजित हुई। यज्ञ के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया। रामध्वनि यज्ञ को लेकर छह फरवरी को कलश यात्रा निकाली गयी थी। बन्नी घाट पर कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ स्थल लाया गया था। श्रद्वालु मंडप की परिक्रमा करके हवन किया तथा सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञ में दुर दराज के कई मंडली भाग लिए हैं। आर्चाय पवन भगत ने बताया की रामध्वूनी रज्ञ से आस पास के वातावरण भक्तिमय हो गया है। मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ पगलहा बाबा सचिव इंदल कुमार कौषाध्यक्ष प्रशांत कुमार रंजीत कुमार यादव, बाल्मिकी साह, पप्पू यादव, जयप्रकाश शर्मा,सिकेन्दर सिंह सिको, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...