भागलपुर, फरवरी 15 -- खगड़िया। इस वर्ष हज पर जाने वाले खगड़िया जिले के कुल 24 में से 22 लोगों का मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण रविवार को सदर अस्पताल में किया गया। इसके लिए सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गठित कर कैंप लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुश्री कौशिक कश्यप ने कहा कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और बिहार राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पटना के निदेशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया के द्वारा हज यात्रियों के टीकाकरण कार्यक्रम सदर अस्पताल में रखा गया l उल्लेखनीय है कि हज पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को चिकित्सा विभाग से मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है। भारत सरकार की ओर हज यात्रियों के ट्रेनिंग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.