भागलपुर, जनवरी 9 -- खगड़िया नगर संवाददाता योजना एवं विकास विभाग के लेखा पदाधिकारी शिशिर कुमार राय 18 हजार रुपए घूस लेते शुक्रवार को निगरानी हत्थे चढ़ गए। निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद समेत नौ सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय में ही वह घूस की राशि ले रहा था। राशि लेने के साथ ही निगरानी की टीम कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के संवेदक संजय कुमार से पहले 20 हजार में बात हुई थी। इसके बाद 18 हजार रुपए में डील फाइनल हुई थी। इसी राशि का भुगतान जैसे ही संवेदक ने किया, निगरानी की टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लेखा पदाधिकारी लगभग दो माह पहले खगड़िया जिले में पदस्थापित हुए थे। गत 6 जनवरी को भी निगरानी की टीम सत्यापन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.