भागलपुर, फरवरी 20 -- बेलदौर। बेलदौर पचौत सड़क में शुक्रवार को स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से उस पर सवार शिक्षिका घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक दिघौन पंचायत के अनूसूचित जाति प्राईमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका रंजना कुमारी यादव बेलदौर से अपने स्कूल की ओर स्कूटी से जा रही थी। इसी क्रम में पचौत पुनर्वास के निकट घटनास्थल पर कोई चूक हो जाने से स्कूटी दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी पर बीईओ मनोहर कुमार ने पीएचसी पहुंचकर घायल शिक्षिका का कुशलक्षेम की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...