भागलपुर, जनवरी 19 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। समाजसेवा की भावना से जिले में क्रियाशील श्री संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार सोमवार को साहिबाबाद यूपी जाकर श्याम की रसोई के संचालक कृष्ण गोपाल शर्मा से उसके निवास पर मिले। भंडारा स्थल जाकर भोजन प्रसाद भी पाया। उन्होंने सेवा भाव से प्रेरित होकर अंशदान भी किये। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी संतोष कुमार अपने जन्मदिन 10 जनवरी 2021 से ही संतोष की रोटी के माध्यम से कभी हॉस्पिटल तो कभी जरूरतमंदों के बीच खाद्य पदार्थों का निरंतर वितरण करते आ रहे हैं। उनके साथ खगड़िया से सुदर्शन आर्य गए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.