भागलपुर, नवम्बर 4 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के महादलित पासवान टोला वार्ड संख्या छह कामत में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर की आयोजन हुआ। एएन एम कुमकुम कुमारी ने बताया की शिविर में महादलित परिवार को निशुल्क बीपी तथा बल्ड जांच करके दवाईयां दी गई। मौके पर आशा कार्यकर्ता नविता भारती ग्रामीण अशोक पासवान,रानी देवी, खुशबू देवी,आशा देवी आदि मौजूद थी। उन्होंने 50 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.