भागलपुर, दिसम्बर 29 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोछारी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के साथ ही आसपास में अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गौछारी पंप के पास ट्रक से गिट्टी उतारा जा रहा था। इसी दौरान बिजली के तार से ट्रक का सम्पर्क हो गया और आग धीरे धीरे ट्रक के टायर में लग गई। आसपास के लोग आग के विकराल रूप देख कर बुझाने का प्रयास करने लगे। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना में किसी तरह जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...