भागलपुर, फरवरी 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में दो शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान पुर्णियां जिला के भवानीपुर थाना के कर्मणचक निवासी कमल कुमार एवं सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर वाहन चला रहे थे। इसका खुलासा रविवार को उस समय हुई जब पुलिस सकरोहर गांव के पुरब गुदड़िया स्थान के निकट कैंप कर वाहन की सघन जांच कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.