भागलपुर, अप्रैल 11 -- अलौली, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत के सतघट्टा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को खेत पर हुए विवाद में एक वृद्धा को मारपीट के दौरान चाकू मार दिया। घायल वृद्धा सतघट्टा गांव निवासी उपेन्द्र महतो की 60 वर्षीया पत्नी अमरुतिया देवी बताया जा रहा है। थानां में दिए आवेदन में उन्होंने पड़ोसी रामविलास नोनिया व उसके दो पुत्रों पर आरोप लगाया है। उन्होंने पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.