भागलपुर, मार्च 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सीपीआईएम कार्यालय खगड़िया में महागठबंधन के दो घटक दल सीपीआईएम और सीपीआई का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन नौ मार्च को होगा। इस सम्मेलन को सीपीआईएम राज्य सचिव ललन चौधरी एवं सीपीआई राज्य सचिव रामनरेश पांडेय सम्बोधित करेंगे। अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएंगी। सम्मेलन के बाद अपराह्न में उक्त दोनों नेताओं का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह जानकारी सीपीआईएम के जिला सचिव संजय कुमार ने शनिवार को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.