भागलपुर, फरवरी 20 -- खगड़िया,निज प्रतिनिधि। जिले में मैट्रिक परीक्षा में चौथे दिन गुरुवार को पहली पाली की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार गोगरी स्थित पीएल शिक्षा निकेतन केंद्र पर पहली पाली में जांच में दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर बता दें कि इससे पहले गत मंगलवार को अलग- अलग केन्द्रों पर दूसरे के बदले परीक्षा देते तीन फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया था। गत मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा में शहर स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सन्हौली केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया था। वहीं दूसरी पाली में गोगरी अनुमंडल अंतर्गत जवाहर हाईस्कूल केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी को धरा गया था। जिले में 35 केन्द्रों पर परीक्षा चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.