भागलपुर, फरवरी 14 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मथार और राबड़ीनगर में तीन दिन पहले आग लगने से कई घर जल कर रख हो गए। लोगों को भारी क्षति हुई थी। शुक्रवार को माकपा जिला सचिव संजय कुमार पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि बाहर रहने के कारण दुख की घड़ी में शामिल नहीं हो सका था। घर वापस आते ही आज मैं राबड़ीनगर और माथर जाकर पीड़ितों से मिलकर सरकारी सहायता का जायजा लिया। जिला प्रशासन से बात कर क्षति का आकलन करते हुए पीड़ित लोगों को हरसंभव मदद करने की मांग की। ।राबड़ीनगर में उनके साथ माकपा नेता कुन्दन मेहता, राजद नेता किशोर दास और कई स्थानीय लोग थे। जबकि मथार में साथ थे राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मध्य रहीमपुर के पूर्व मुखिया संजय यादव, कांग्रेस नेता नवल यादव ,मिथुन कुमार के साथ ही कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.