भागलपुर, मार्च 8 -- अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड के हरिपुर दलान अवस्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में शनिवार को मांगायत्री प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 1008 कुमारी कन्या व सुहागन महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर यज्ञ स्थल से दुर्गा मन्दिर, हरिपुर बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल प्रज्ञापीठ आई। हम बदलेंगे- युग बदलेगा, हम सुधरेंगे- युग सुधरेंगें, नारी का सम्मान जहां है- संस्कृति का उत्थान वहां है, देश की रक्षा कौन करेगा- हम करेगें आदि नारों से हरिपुर गुंजाएमान हो रहा है। कलशधारी माताओं, बहनों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। वे लोग पेयजल, शरबत से इनकी सेवा कर रहे थे। पीले वस्त्रों में कलशयात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं से मानो सारा स्वर्ग हरिपुर में ही उतर आया है।शांतिकुंज हरिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.