भागलपुर, जुलाई 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक सोनमा बासा गांव में जलावन निकालने के क्रम में एक महिला को सोमवार को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने पहले झाड़ फूंक कर इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन हलात बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला की पहचान महेंद्र शर्मा की 23 वर्षीया पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय वह जलावन निकाल रही थी। इसी क्रम में सांप ने उसके दाहिने हाथ के कनिष्ठा अंगुली में काट लिया। इधर चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.