भागलपुर, फरवरी 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि बिहार सरकार के कृषि विभाग की लाभकारी अभियान फार्मर रजिस्ट्री की सफलता को लेकर मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सोमवार को बलहा पंचायत के छोटी बलहा वार्ड संख्या 6 रजक टोला में शिविर का निरीक्षण किया। बीडीओ नेकहा कि जिनके नाम पर जमीन है वे अवश्य फार्मर रजिस्ट्री करा लें। उन्होंने लोगों को घर घर जाकर प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर बीपीएम घनश्याम दीनबंधु, विकास मित्र शंभू सदा, अंचल अमीन अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, सुदर्शन आर्य, राजा कुमार,शोभा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...