भागलपुर, मार्च 21 -- गोग़री, एक संवाददाता। गोगरी थाना अंतर्गत गौरैया बथान गांव में शुक्रवार को एक फरार आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की। गोगरी थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गौरैया बथान गांव के रहने वाले झपटु महतो के पुत्र राजा महतो गोगरी थाना क्षेत्र में एक संगीन कांडो में फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर इश्तिहार चिपका कर न्यायालय में आत्म समर्पण करने को कहा था, लेकिन वह घर छोड़कर फरार चल रहा था।न्यायालय के आदेश पर गोग़री पुलिस ने आरोपी राजा महतो के घर की कुर्की-जब्ती कर सभी सामान को थाना लाया। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गोगरी थाना के फरार आरोपी को चिन्हित कर न्यायालय के आदेश पर कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.