भागलपुर, नवम्बर 15 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के एक गांव से चौथम पुलिस ने एक नाबालिग लड़की एवं लड़का को बरामद किया है। शनिवार को दोनों बरामद प्रेमी युगल को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को लेकर भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा घाट गांव के नाबालिग लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की को गायब किए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा चौथम थाने में कांड संख्या 303 /2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बरामदगी की गुहार चौथम पुलिस से लगाई गई थी। इसके बाद चौथम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर प्रेमी लड़का-लड़की दोनों को बरामद कर थाने ले आई। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लड़की को न्यायालय के समक्ष अपना बयान के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...