भागलपुर, जनवरी 13 -- खगड़िया, निज प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अब सप्ताह में दो दिन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल निदान किया जाएगा। अगले 19 जनवरी से सप्ताह के हर सोमवार और शुक्रवार को बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं के शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारी शिकायतों का निराकरण करेंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ई कुंदन कुमार ने मंगलवार को बताया कि सात निश्चय थ्री के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' (इज ऑफ लीविंग) के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देश दि...