भागलपुर, जनवरी 28 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरपांती मेला से बुधवार को पसराहा पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त हुड़दंग कर रहे तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया लोकमान्यपुर के कुमकुम कुमार व मुकेश कुमार और मधेपुरा जिला खापुर के गुणेश्वर कुमार के रूप में हुई है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो पियक्कड़ों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...