भागलपुर, जनवरी 2 -- खगड़िया। जिले के पसराहा थानातर्गत सरस्वती मेला खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में पसराहा ने देवठा की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत लिया।आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि पसराहा बनाम देवठा के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद 20 ओवरों का यह मैच उत्साह के साथ संपन्न हुआ।देवठा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी पूरी टीम 9 ओवरों में 125 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पसराहा की टीम ने मात्र सात ओवरों में छह विकेट खोकर 126 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आदित्य कुमार तथा मैन ऑफ द सीरीज देवठा टीम के साजन कुमार को दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि कुंदन कुमार द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मैच के सफल आयोजन में नीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.