भागलपुर, फरवरी 14 -- चौथम। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के छात्र-छात्राएं को शैक्षणिक भ्रमण पर पटना के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शुभ यात्रा की कामना की। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बच्चों के चेहरे पर भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हेडमास्टर जयजय राम यादव ने शनिवार को बताया कि इस परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर भी व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है, ताकि वे ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और पर्यावरणीय स्थलों को नजदीक से देख सकें। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्रों को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान, गोलघर एवं विज्ञान केंद्र का अवलोकन कराया जाएगा, जिससे उनके ज्ञान और समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.