भागलपुर, फरवरी 22 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक बैसा गांव निवासी परमानंद आजाद का पुत्र गौरव कुमार बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना शुक्रवार की शाम मिली कि एक युवक नशे की हालत में हल्ला गुल्ला कर रहा है I सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया I इधर थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.