भागलपुर, नवम्बर 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए बुधवार को पौरा थाना के उच्च माध्यमिक विद्यालय पौरा के छात्र व छात्राओं ने बैनर-पोस्टर के साथ नशे के खिलाफ बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली। इससे पहले शिक्षकों और बच्चों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ लिया कि हम अपने परिवार के सदस्यों को और समाज के लोगों को नशा नही करने देंगे।नशा बहुत ही बुरी आदत है। नशा मुक्ति को लेकर विद्यालय स्तर पर कक्षा 9, 10, 11 और कक्षा 12 के बच्चों में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तन्नू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दौलत कुमार व शिल्पी कुमारी के स्लोगन व पोस्टर बेहतरीन रहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक विकास कुमार वर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है।यह हमारे परिवार,समाज और देश के लिए अत्यंत खतरनाक है। नशा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.