भागलपुर, अक्टूबर 7 -- चौथम, एक प्रतिनिधि। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के चौथम पंचायत अंतर्गत एक गांव का ही ठग जवाहर नगर के 40 महिलाओं का समूह लोन स्वीकृत करा लोन की लाखों की राशि लेकर फरार हो गया। पांच माह से लगातार सभी महिलाओं के द्वारा पैसे कि मांग की जा रही थी। लेकिन आरोपी धीरे धीरे अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। इसको लेकर जवाहर नगर गांव की ठगी का शिकार हुई दर्जनों महिलाओं ने चौथम थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई मंगलवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ननबैंकिंग के तहत समूह लोन की राशि को गांव के ही एक आरोपी परिवार के लोगों ने ठग लिया। पहले कहा कि राशि जमा करा देंगे, लेकिन अब घर छोड़कर फरार है। घर में सिर्फ आरोपी की मां रहती है। और वह आरोपी के संदर्भ में कुछ भी नहीं बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.