भागलपुर, फरवरी 21 -- बेलदौर, एक संवाददाता। एसडीआरएफ की टीम ने डुमरी गांव के निकट नदी में छलांग लगाकर दंपती के आत्महत्या कर लेने के मामले में घटना के तीसरे दिन शनिवार को पत्नी के शव को बरामद कर लिया। जबकि पति के शव की तलाश नदी में की जा रही है। ज्ञातव्य है कि बीपी मंडल पुल से गत 19 फरवरी की शाम लगभग सवा वर्ष पूर्व विवाहित जोड़े ने नदी में कूद गए थे। पत्नी के शव को डुमरी दुर्गा मंदिर के दक्षिणी छोर पर स्थित कोशी नदी के किनारे से बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने शव मिलने की जानकारी संबंधित परिजनों एवं बेलदौर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस परिजनों के माध्यम से लाश का पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई अपना रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गत गुरुवार के अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब तेलिहार पंचायत के वार्ड...