भागलपुर, जनवरी 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज एक निजी क्लिनिक में कर छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार के अपराह्न तिलाठी चौक के निकट बताई जा रही है। हालांकि घायल बाइक सवार का पहचान संभव नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक घायल बाइक सवार नशे की हालत में था, जिस वजह से वह कानून के नजरों से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर पीएचसी में इलाज करवाने की जगह निजी क्लिनिक में इलाज करवाने में अपनी भलाई समझी। घटना के बाद घटनास्थल पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...