भागलपुर, फरवरी 2 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरैया बथान गांव में रविवार की रात्रि को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दंपति की पहचान दुर्गेश मुनि एवं उनकी पत्नी निशा देवी के रूप में हुई है। दोनों घायल को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पीड़ित दंपती ने सोमवार को गोगरी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने लोहे की खंती और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। अचानक हुए हमले में दोनों को काफी चोटें आईं और आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है। इधर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.