भागलपुर, मार्च 26 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना अंतर्गत बड़ी बोरना गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई विवाद में एक पक्ष के सहयोग में बाहर के दबंग लोगो ने दूसरे पक्ष की मां-बेटी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार की है। घायल मां- बेटी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला बड़ी बोरना के अशोक साह की पत्नी मीना देवी और उसकी 18 वर्षीया पुत्री रबीना कुमारी का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला ने बताया कि उनके पड़ोसी अमरनाथ ठाकुर से जमीन विवाद हो रहा है। नवटोलिया गांव के प्रकाश यादव ने प्रथम पक्ष के सहयोग करने के लिए लाठी आ डंडे से मारपीट करने लगा। जिसमे मां- बेटी घायल हो गई। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आलोक में जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.