भागलपुर, फरवरी 24 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खगड़िया रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को कटिहार से पटना जा रही 15713 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृत बुजुर्ग की पहचान धनबाद जिले के रामगढ़ निवासी 70 वर्षीय श्यामदेव सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्यामदेव सिंह के दामाद रंजीत कुमार सिंह खगड़िया रेलवे जंक्शन में स्टेशन मास्टर हैं। वे अपने बेटी और दामाद से मिलने के लिए गत 22 फरवरी को खगड़िया आए हुए थे। मंगलवार को अपने घर धनबाद जाने के लिए खगड़िया रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान नीचे गिर गए। आनन फानन में स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मृत घोषित करते ही बेटी...