भागलपुर, जनवरी 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी में गुरुवार को आयोजित बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर वयोवृद्ध नागरिक का चयन करते हुए रामपुर पंचायत के बहुचर्चित शिक्षक मोजाहिदुल रहमान के पिता 76 वर्षीय हाजी अलाउद्दीन साहब को झंडोत्तोलन के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, उपसरपंच प्रतिनिधि गसीर उद्दीन मुकेश साह दीपनारायण ठाकुर निरंजन पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...