भागलपुर, फरवरी 19 -- चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड अंतर्गत कैथी निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान का भूटान बोर्डर पर ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार को सूचना गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सेना के जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। दिवंगत सेना के जवान स्थानीय कैथी निवासी जोगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र हरि ओम कुमार बताया जा रहा है। वे अपने पीछे पिता के अलावा माता सुनीता देवी, पत्नी जुगनू कुमारी, छोटा भाई निराकार कुमार के अलावा एक मासूम बेटी और एक बेटा को छोड़ गए हैं। बेटी रौनक कुमारी पांचवीं की छात्रा है। जबकि बेटा हर्ष राज प्रथम क्लास का छात्र है। जानकारी के अनुसार सेना के जवान कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.