भागलपुर, दिसम्बर 25 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खगड़िया में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी याद किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन की प्रतिमूर्ति, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिशः नमन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर करोड़ों समर्पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.