भागलपुर, सितम्बर 2 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दो शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव निवासी महेन्द्र राम के पुत्र विनीत कुमार, चोढ़ली गांव निवासी मोहम्मद हवीव उर्फ वहाब के पुत्र मोहम्मद मिकाईल के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर उत्पात मचा रहा था जिसकी सूचना किसी ने पुलिस के 112 के टीम को काॅल कर दे दी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.