भागलपुर, नवम्बर 23 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि सलीम नगर गांव में छापेमारी कर मोहम्मद ताज खान को महेशखूंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि आरोपी पिछले कई साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...