भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बेलदौर,एक संवाददाता एक बाइक चोर को घर वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर उसकी बाइक सहित पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित बेला नौबाद पंचायत के मुरासी भरना गांव निवासी छट्ठु मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी कामदेव सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। घटना गत 13 दिसंबर की अर्द्धरात्रि की बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक उसकी बाइक दरवाजे के अंदर खड़ी थी। जिसे तीन चोर दरवाजे के अंदर घुसकर बाइक की चोरी करने का असफल प्रयास कर रहे थे। चोरों के द्वारा बाइक को दरवाजे पर से निकालने के क्रम में आवाज हुई, जिससे उसकी नींद खुली एवं तीनों चोर को बाइक चोरी करते देख उसने शोर मचाया। शोर गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.