भागलपुर, जनवरी 30 -- महेशखूंट। मदारपुर पंचायत के गोबिंदपुर गांव में विगत 29 जनवरी की हुई गोलीबारी में विजय सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित पक्ष गोविन्दपुर निवासी लीला देवी पति धनिक मंडल ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर 19 लोगों को नामजद किया तथा दो दर्जन से अधिक को अज्ञात बताया है। आवेदन में दो लाख रंगदारी मांगने की बात भी कही गई है। गांव के ही भानु सिंह तथा विकास मंडल के बीच विवाद को लेकर ईट पत्थर तथा गोलीबारी हुई। जिसमें विकास मंडल के पैर में गोली लगी। परिजनों ने आनल फालन में अनुमंडलीय अस्पताल, गोगरी ले गया। जहां चिकित्सक से गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल,खगड़िया रेफर कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही एसडीपीओ साक्षी कुमारी तथा महेशखूंट थानाध्यक्...