भागलपुर, सितम्बर 5 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जागुनगर बन्नी गांव में शुक्रवार की सुबह गंडक नदी की उपधारा में नहाने गई एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। वहीं एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका बन्नी गांव निवासी अमित रंजन की 16 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी बतायी जा रही है। वही खगड़िया शहर के सन्हौली निवासी विजय मंडल की 15 वर्षीया पुत्री अंतरा कुमारी घायल बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया सन्हौली निवासी विजय मंडल अपने परिजनों के साथ महेशखूंट थाना क्षेत्र के जागुनगर बन्नी श्राद्ध कर्म में रिश्तेदार के यहां भाग लेने आये थे। शुक्रवार की सुबह बन्नी जागुनगर निवासी अमित रंजन की 16 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी अपनी ममेरी बहन खगड़िया सन्हौली निवासी विजय मंडल की पुत्री अंतरा के साथ गंडक नदी की उपधारा में स्नान करने गई थी। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.