भागलपुर, सितम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के खांरो दियारा के घाट के निकट से सोमवार को विवाहिता की शव को पुलिस ने बरामद किया।। मृतका की पहचान लाभगांव पंचायत के रामनगर मठ, गोपीटोल के रहने वाले प्रताप शर्मा के पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों ने उनके चेहरे पर कुल्हारी से हमला कर शव को नदी में फेंक दिया है। मृतका के पिता रविन्द्र तांती ने बताया कि पिछले सप्ताह ही वह अपने नैहर से आई थी और इस बीच उसके पति द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर बढ़े विवाद में उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर व गला दबाकर हत्या कर शव को रविवार को फेंक दिया। उनलोागें ने शव की खोजबीन की, लेकिन जब शव बरामद नहीं हुआ तो इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। वहीं विवाहिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.