भागलपुर, अगस्त 5 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के वीरवास गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक ओमप्रकाश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान खेत तक ले जाए गए नंगे तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसे स्थानीय एक क्लिनिक में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक को एक डेढ़ साल का एक पुत्र हैं। घटना बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.