भागलपुर, मई 16 -- महेशखूंट। थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बहियार में शुक्रवार को कुंआ के अंदर एक सफाईकर्मी का शव बरामद किया गया। मृतक थाना क्षेत्र के छोटी झिकटिया गांव निवासी मनचली दास का पुत्र 18 वर्षीय कन्हैया दास बताया जा रहा है। शव मिलते ही परिजनों में मिलने से कोहराम मच गया।वघटना की जानकारी मिलते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची महेशखूंट पुलिस काफी मशक्कत बाद कुंआ से शव बाहर निकाला। मृतक के परिजनों ने रोते-बिलखते बताया कि अपराधियों ने कन्हैया दास की फांसी लगाकर हत्या कर शव कुंआ में फ़ेंक दिया। वह झिकटिया पंचायत के वार्ड पांच में सफाई कर्मचारी था। शुक्रवार की सुबह अपने वार्ड में सफाई का कार्य कर घर आया था। इसके बाद से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि रामचंद्रपुर बहियार में कुंआ में एक युवक का शव मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.