भागलपुर, फरवरी 4 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बिजली करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक झूलस गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज किया जा रहा है। घटना बुधवार की सबेरे नगर पंचायत के हरिपुर गांव की बताई जा रही है। पीड़ित युवक की पहचान हरिपुर गांव निवासी बिजली मंडल के पुत्र सीको कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित अपने खेत के पटवन के लिए मोटर में तार जोड़ रहा था। इसी क्रम में उसका एक अंगुली नंगे तार की चपेट में आ गया, जिससे वह झूलस गया। इधर पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने किसी भी खतरे से उसे बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...