भागलपुर, जुलाई 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के अलौली थानां क्षेत्र अंतर्गत रौन पंचायत के बथनाहा गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक स्थानीय 36 वर्षीय है उदय यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह में खेत जा रहा था। इसी बीच बोरिंग चलाने के लिए खेत के तक ले गए बिजली के कटे नंगे तार के संपर्क में उसका पैर आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पत्नी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.